एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुणे दहेज हत्या: सामाजिक कार्यकर्ता ने एमएसएचआरसी को पत्र लिखकर कुप्रथाओं पर अंकुश लगाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधवाओं संबंधी कुरीतियों एवं प्रतिगामी प्रथाओं को समाप्त करने के लिए अभियान चला रहे एक सामाजिक कार्यकर्ता ने महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग (एमएसएचआरसी) को पत्र लिखकर राज्य सरकार को दहेज के खिलाफ कदम उठाने के निर्देश दिए जाने की मांग की है।

देश की खबरें | पुणे दहेज हत्या: सामाजिक कार्यकर्ता ने एमएसएचआरसी को पत्र लिखकर कुप्रथाओं पर अंकुश लगाने की मांग की

मुंबई, 24 मई विधवाओं संबंधी कुरीतियों एवं प्रतिगामी प्रथाओं को समाप्त करने के लिए अभियान चला रहे एक सामाजिक कार्यकर्ता ने महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग (एमएसएचआरसी) को पत्र लिखकर राज्य सरकार को दहेज के खिलाफ कदम उठाने के निर्देश दिए जाने की मांग की है।

यह मांग हाल में पुणे में 26 वर्षीय एक महिला की मौत की घटना की पृष्ठभूमि में की गई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के निष्कासित नेता राजेंद्र हगवणे की पुत्रवधू वैष्णवी हगवणे(26) ने 16 मई को पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड के बावधन इलाके में स्थित ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

वैष्णवी के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने शादी के समय 51 तोला (करीब 595 ग्राम) सोना, चांदी और एक एसयूवी गाड़ी हगवणे परिवार को दी थी लेकिन इसके बावजूद वैष्णवी को प्रताड़ित किया जा रहा था और जमीन खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये लाने की खातिर उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में राजेंद्र हगवणे और उनके बेटे को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद झिंजाडे ने कहा कि पुणे में दहेज हत्या का मामला निंदनीय है और राज्य सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

झिंजाडे ने इस मुद्दे पर एमएसएचआरसी को पत्र लिखने के बारे में ‘पीटीआई-’ को बताया कि पहला कदम दहेज लेने, विधवाओं संबंधी कुप्रथाओं, बाल श्रम, बाल विवाह, जातिगत भेदभाव और महिलाओं के लिए अपशब्दों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के मकसद से शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करवाना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2025 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).