एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी लगातार पांचवें दिन कोरोना मुक्त रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र-शासित प्रदेश पुडुचेरी सोमवार को लगातार पांचवें दिन कोविड मुक्त रहा, क्योंकि यहां बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया और उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी शून्य पर बनी रही। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुडुचेरी लगातार पांचवें दिन कोरोना मुक्त रहा

पुडुचेरी, चार अप्रैल केंद्र-शासित प्रदेश पुडुचेरी सोमवार को लगातार पांचवें दिन कोविड मुक्त रहा, क्योंकि यहां बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया और उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी शून्य पर बनी रही। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निदेशक (स्वास्थ्य) जी. श्रीरामुलु ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे खत्म हुई 24 घंटे की अवधि में 12 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई थी, जिनमें से एक में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

श्रीरामुलु के मुताबिक बीते 24 घंटों में पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण से एक भी जान नहीं गई, जिससे इस केंद्र-शासित प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 1,962 पर स्थिर रहा।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब तक कुल 22,29,514 नमूनों की जांच कर चुका है, जिनमें से 18,74,451 मामले में रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

श्रीरामुलु के अनुसार, पुडुचेरी में कोविड मृत्यु दर 1.18 फीसदी और मरीजों के ठीक होने की दर 98.82 फीसदी पर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र-शासित प्रदेश में कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 16,46,267 खुराक लगाई जा चुकी हैं और यहां 9,54,694 लोगों को पहली खुराक हासिल हो चुकी है, जबकि 6,77,085 लाभार्थियों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).