देश की खबरें | पुडुचेरी की उपराज्यपाल ने 'एट होम' कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वालों पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उन लोगों की कोई चिंता नहीं है, जो 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों के तहत आयोजित 'एट होम' कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने विभिन्न तबकों के लोगों से मिलने का अवसर खो दिया।

पुडुचेरी, 15 अगस्त पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उन लोगों की कोई चिंता नहीं है, जो 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों के तहत आयोजित 'एट होम' कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने विभिन्न तबकों के लोगों से मिलने का अवसर खो दिया।

उपराज्यपाल सौंदरराजन ने 'एट होम (जलपान)' कार्यक्रम की मेजबानी की।

उन्होंने समारोह में प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रशासित प्रदेश एक ‘मॉडल’ है, जहां सरकार और विभिन्न राजनीतिक नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज निवास परिसर में आयोजित 'एट होम' समारोह के बारे में उपराज्यपाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे कोई गलत मकसद या कोई अन्य उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम "सभी लोगों से मिलने और संवाद करने का एक अवसर है।"

सौंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल भी हैं। सौंदरराजन ने कहा कि उन्हें "उन लोगों की चिंता नहीं है, जो समारोह में नहीं आए"। विपक्षी कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से दूर रहने वाले लोग जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलने का अवसर खो रहे हैं।

उन्होंने समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री एन रंगासामी की उनके समर्पित प्रदर्शन और केंद्रशासित प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए (उनके साथ) सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए सराहना की।

इससे पहले दिन में, उपराज्यपाल ने राजनिवास पर तिरंगा फहराया और अपने कार्यालय के कर्मचारियों के बीच मिठाइयां बांटीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू