एजेंसी न्यूज

पुडुचेरी ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, मंगलवार से खुलेगी शराब की दुकानें

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

पुडुचेरी ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, मंगलवार से खुलेगी शराब की दुकानें

पुडुचेरी, 18 मई पुडुचेरी सरकार ने केंद्र सरकार के नये दिशा-निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने का सोमवार को फैसला किया हालांकि राज्य में मंगलवार से शराब की दुकानें खुलने लगेंगी।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। राज्य में तब से ही शराब की दुकानें बंद हैं।

नारायरणसामी ने कहा कि मंगलवार से राज्य के भीतर बस सेवाओं को भी फिर से शुरू किया जायेगा और सभी दुकानों व हॉस्टलों को सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक काम करने की अनुमति दी जायेगी। दुकानों को पहले शाम पांच बजे तक काम करने की अनुमति थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब पर ‘कोविड-19 टैक्स' लगाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिये पेट्रोल और डीजल पर भी जल्द ही अतिरिक्त कर लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम क्षेत्र में दुकानें आस-पास स्थित हैं, ऐसे में बड़ी संख्या में ग्राहकों के जुटने के अनुमान हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों पर आने वाले लोगों को मास्क पहनने होंगे और आपस में सुरक्षित दूरी बनाये रखना होगा।

पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारी कड़ी निगरानी रखेंगे और भीड़ को नियंत्रित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).