एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा शासन से जनता त्रस्त: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा शासन से जनता त्रस्त है।

देश की खबरें | भाजपा शासन से जनता त्रस्त: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा

जयपुर, 22 जून कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा शासन से जनता त्रस्त है।

डोटासरा ने पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान में डेढ़ वर्ष के भाजपा शासन से जनता त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में सरकार नाम की चीज नजर नहीं आती।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि किसानों के लिए बुवाई का समय है लेकिन उन्हें खाद बीज मिल नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर निकाय और पंचायत राज के चुनाव समय पर नहीं करवा पा रही है।

वहीं, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए एक कार्यक्रम के इतर कहा कि जनता द्वारा संवैधानिक व्यवस्था से चुनी गई राजस्थान की 'डबल इंजन' की सरकार जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम कर रही है।

उन्होंने कहा,“डोटासरा की स्थिति जब भी डावांडोल होती है तो वह अपनी आवाज को ऊंची करने के लिए भाजपा और भाजपा सरकार की नीतियों को कोसना शुरू कर देते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).