देश की खबरें | पंजाब में एक अप्रैल से मादक पदार्थों के खिलाफ शुरू होगा जन आंदोलन : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में एक अप्रैल से मादक पदार्थों के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा और नशे के आदी लोगों की पहचान कर उन्हें उचित उपचार मुहैया कराने के लिए उनकी गणना की जाएगी।

लुधियाना, 18 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में एक अप्रैल से मादक पदार्थों के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा और नशे के आदी लोगों की पहचान कर उन्हें उचित उपचार मुहैया कराने के लिए उनकी गणना की जाएगी।

केजरीवाल ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए पंजाब में जारी मादक पदार्थ रोधी अभियान के लिए भगवंत मान सरकार की सराहना की और कहा कि इस अभियान से राष्ट्र विरोधी ताकतें बौखला गई हैं।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई कर रही है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने मादक पदार्थों के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। आप पिछले 20 दिनों से इस जंग की आहट देख सकते हैं, जिसमें बड़े-बड़े मादक पदार्थ तस्करों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। करोड़ों की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं। पहली बार किसी सरकार ने इन तस्करों से सीधे भिड़ने की हिम्मत की है।”

उन्होंने कहा कि हरियाणा, गुजरात और दिल्ली जैसे कई राज्यों में मादक पदार्थ बिक ​​रहे हैं लेकिन वहां कोई भी पार्टी या सरकार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं करती।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘केवल पंजाब में ‘आप’ सरकार ने मादक पदार्थ की बुराई के खिलाफ जंग छेड़ी है। ’’

उन्होंने कहा कि करीब 70 फीसदी मादक पदार्थ ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आ रहे हैं।

‘आप’ संयोजक ने कहा कि जब से मादक पदार्थों के खिलाफ जंग शुरू हुई है, तब से पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन से गिराए जाने वाले मादक पदार्थों को उठाने के लिए लोगों को नहीं ढूंढ पा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि ड्रोन रोधी प्रणाली खरीदी जा रही है, जिसे ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\