देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन से जन-जीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के कारण जन-जीवन प्रभावित रहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 सितम्बर पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के कारण जन-जीवन प्रभावित रहा।

इस दौरान आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी कार्यालय तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सार्वजिनक वाहन भी सड़कों से नदारद रहे।

यह भी पढ़े | Coronavirus: सुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकारों को निर्देश, COVID-19 के मरीजों के लिए तय करें एंबुलेंस के उचित किराया.

आधिकारिक खबरों के अनुसार, कोलकाता में पुरुलिया शहर, आसनसोल, दुर्गापुर जैसे कुछ स्थानों को छोड़कर सभी जिलों में लॉकडाउन रहा। इन जिलों में सुबह पुलिस के पहुंचने से पहले सब्जियों की कुछ दुकानें खुली थीं।

राजा बाजार, गरियाहाट, बाजार क्रॉसिंग, हुडको क्रॉसिंग उल्टाडांगा सहित शहर के हर हिस्से में शांति पसरी रही। पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए सड़कों पर अवरोधक भी लगाए हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM योगी की सख्ती बरकरार, कुछ और पुलिसकर्मी निलंबित.

पुलिस ने कुछ इलाकों में नियमों का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार भी किया।

इससे पहले सात सितम्बर को भी लॉकडाउन था।

नीट की परीक्षा के मद्देनजर छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को 12 सितम्बर को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने के फैसले को वापस ले लिया गया था।

कोलकात में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 के 1,93,175 मामले सामने आ गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू