जरुरी जानकारी | चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध कराने की योजना बना रही है पीटीसी इंडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली कारोबार से जुड़ी पीटीसी इंडिया हरित ऊर्जा के साथ-साथ तापीय बिजली चौबीस घंटे उपलब्ध कराने की योजना बना रही है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई बिजली कारोबार से जुड़ी पीटीसी इंडिया हरित ऊर्जा के साथ-साथ तापीय बिजली चौबीस घंटे उपलब्ध कराने की योजना बना रही है।

कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजीब कुमार मिश्रा ने कंपनी के 24वें सालाना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इसमें भंडारण समाधान भी शामिल होंगे।

मिश्रा ने शनिवार को कहा, ‘‘ पीटीसी इंडिया मजबूत स्थिति में है और बाजार के जोखिमों तथा परिस्थितियों से निपटने पर ध्यान केंद्रित कर रही है...कंपनी का मकसद स्वच्छ ऊर्जा और भंडारण के साथ तापीय बिजली चौबीस घंटे उपलब्ध कराना है।’’

पीटीसी एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी वाली कंपनी है, जिसमें बिजली मंत्रालय के प्रमुख सार्वजनिक उपक्रम प्रवर्तक हैं। कंपनी बिजली कारोबार की गतिविधियों से जुड़ी है।

सीएमडी ने कहा, ‘‘ नवाचार हमारी प्रेरक शक्ति रहा है। हम संचालन को बेहतर करने और सर्वोत्तम समाधान पेश करने के लिए उन्नत डेटा विश्लेषण का उपयोग करते हैं।’’

पीटीसी देश में बिजली बाजार में अग्रणी कंपनी है। सरकार ने इसके लिए भूटान, नेपाल और बांग्लादेश के साथ बिजली व्यापार करने को भी मंजूरी दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान