देश की खबरें | पूरा नहीं हो सका पीएसएलवी-सी61 मिशन: इसरो प्रमुख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नारायणन ने बताया कि इसरो का पीएसएलवी चार चरण वाला रॉकेट है और इसके पहले दो चरण सामान्य रहे।
नारायणन ने बताया कि इसरो का पीएसएलवी चार चरण वाला रॉकेट है और इसके पहले दो चरण सामान्य रहे।
नारायणन ने कहा, ‘‘आज हमारा श्रीहरिकोटा से ‘पीएसएलवीसी61 ईओएस-09 मिशन’ के तहत 101वें प्रक्षेपण का लक्ष्य था। पीएसएलवी चार चरण वाला यान है और दूसरे चरण तक इसका प्रदर्शन सामान्य था।’’
उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में विसंगति के कारण मिशन पूरा नहीं हो सका।’’
तीसरा चरण एक ठोस मोटर प्रणाली है।
नारायणन ने कहा, ‘‘...मोटर केस के चैम्बर दबाव में गिरावट आई और मिशन पूरा नहीं हो सका। हम पूरे प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे है तथा जल्द ही और जानकारी देंगे।’’
पीएसएलवी को अपने 63वें मिशन के तहत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-09) को लेकर जाना था। पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-09 वर्ष 2022 में प्रक्षेपित किए गए ईओएस-04 जैसा ही एक उपग्रह है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)