खेल की खबरें | कोरोना संक्रमण के तीन नये मामलों के बाद पीएसएल स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सुपर लीग में कोरोना संक्रमण के तीन और मामले सामने आने के बाद यह टी20 लीग तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दी गई है चूंकि कुल मामलों की संख्या बढकर सात हो गई है ।

कराची, चार मार्च पाकिस्तान सुपर लीग में कोरोना संक्रमण के तीन और मामले सामने आने के बाद यह टी20 लीग तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दी गई है चूंकि कुल मामलों की संख्या बढकर सात हो गई है ।

इन सात मामलों में से छह खिलाड़ी और एक सहयोगी स्टाफ का सदस्य है ।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘ टीम मालिकों के साथ बैठक और सभी प्रतिभागियों की सेहत और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग छह को तुरंत प्रभाव से स्थगित करने का फैसला किया है ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ प्रतियोगिता में कोरोना संक्रमण के सात मामले आने के बाद यह फैसला लिया गया ।’’

अभी तक 34 मैचों के टूर्नामेंट के 14 मैच ही हो सके हैं ।

पीसीबी ने कहा ,‘‘ हम सभी प्रतिभागियों के सुरक्षित रूप से रवाना होने पर फोकस करेंगे जिसमें रिपीट पीसीआर टेस्ट, टीके और पृथकवास शामिल है ।’’

इससे पहले पीसीबी ने एक बयान में कहा था कि दो टीमों के तीन और खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गए हैं और वे दस दिन तक पृथकवास में रहेंगे ।

बोर्ड ने कहा था ,‘‘ ये तीन खिलाड़ी बुधवार को हुए पीएसएल के दो मैचों का हिस्सा नहीं थे । इन्हें लक्षण पाये जाने के बाद जांच के लिये भेजा गया था ।’’

पीसीबी को मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा क्योंकि कुछ विदेशी खिलाड़ियों और स्थानीय टीम अधिकारियों ने मौजूदा हालात पर चिंता जताई थी । आस्ट्रेलियाई हरफनमौला डैन क्रिस्टियन ने तुरंत स्वदेश लौटने का फैसला किया ।

ऐसी रिपोर्ट है कि कुछ अन्य विदेशी खिलाड़ी भी तुरंत रवाना होना चाहते हैं जबकि पाकिस्तान के एक पूर्व कप्तान ने टीम होटल में बायो बबल छोड़कर अपने घर लौटने का फैसला किया ।

बोर्ड ने बुधवार को सभी प्रतिभागियों को कोरोना वायरस के टीके लगाने की पेशकश की थी ।

इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बेंटोन ने दावा किया था कि पीएसएल में कोरोना पॉजिटिव पाये गए दो विदेशी खिलाड़ियों में से एक वह हैं ।

पीसीबी के मीडिया निदेशक सामी उल हसन बर्नी ने मंगलवार को कहा था कि दो विदेशी खिलाड़ी और एक सहयोगी स्टाफ संक्रमित पाया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान