खेल की खबरें | एमबापे के गोल से पीएसजी ने ड्रा खेला, सिटी और रियाल मैड्रिड नॉकआउट चरण में पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एमबापे ने पेनल्टी पर गोल किया जिससे पीएसजी यह मैच 1-1 से बराबर करने में सफल रहा। एमबापे का चैंपियंस लीग में पीएसजी की तरफ से यह 31वां गोल था और इस तरह से उन्होंने एडिसन कवानी का क्लब का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
एमबापे ने पेनल्टी पर गोल किया जिससे पीएसजी यह मैच 1-1 से बराबर करने में सफल रहा। एमबापे का चैंपियंस लीग में पीएसजी की तरफ से यह 31वां गोल था और इस तरह से उन्होंने एडिसन कवानी का क्लब का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इस बीच मैनचेस्टर सिटी को एफसी कोपेनहेगन के खिलाफ इर्लिंग हालैंड की कमी खली लेकिन गोलरहित ड्रा खेलने के बावजूद वह रियाल मैड्रिड के साथ चैंपियंस लीग के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। अभी ग्रुप चरण में दो दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं।
सिटी ग्रुप जी में 10 अंकों के साथ सबसे आगे है। उसके बाद बोरुसिया डॉर्टमुंड (सात), सेविला (दो) और कोपेनहेगन (दो) का नंबर आता है।
रियाल मैड्रिड ने भी एंटोनियो रुडिगर के इंजरी टाइम में किए गए गोल से शख्तर डोनेट्स्क के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रा खेला।
रियाल मैड्रिड ग्रुप एफ में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। उसके बाद लीपज़िग (छह), शख्तर (पांच) और सेल्टिक (एक) का नंबर आता है।
चेल्सी ग्रुप एफ में एक समय सबसे निचले पायदान पर था लेकिन सेरी ए चैंपियन एसी मिलान के खिलाफ दो जीत से वह चोटी पर पहुंच गया है। चेल्सी ने मिलान को दूसरे मैच में 2-0 से हराया।
इस बीच युवेंट्स पर चैंपियंस लीग से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उसे मकाबी हैफा ने 2-0 से पराजित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2022 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

