देश की खबरें | सिद्ध शोध पत्रों में कोविड-19 से बचाव में ‘काबासूरा कुडिनीर’ की क्षमता पर रोशनी डाली गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घातक कोरोना वायरस के लिए इलाज ढूंढने के वैश्विक प्रयास में, तमिलनाडु में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति सिद्ध के डॉक्टरों की टीम ने कोविड-19 मामलों के प्रबंधन में ‘काबासूरा कुडिनीर’ को प्रभावी पाया है।

जियो

चेन्नई, 19 जून घातक कोरोना वायरस के लिए इलाज ढूंढने के वैश्विक प्रयास में, तमिलनाडु में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति सिद्ध के डॉक्टरों की टीम ने कोविड-19 मामलों के प्रबंधन में ‘काबासूरा कुडिनीर’ को प्रभावी पाया है।

सिद्ध में कम से कम दो अनुसंधान पत्रों ने दावा किया है कि जड़ी-बूटी काबासूरा कुडिनीर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने में कारगर है।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: मुंबई में RPI के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला और चीनी झंडे जलाकर किए विरोध प्रर्दशन.

काबासूरा कुडिनीर औषधीय काढ़ा है जिसमें अदरक, पिपली, लौंग, सिरुकनकोरी की जड़, मूली की जड़ें, कदुक्कई, आजवाइन और कई जड़ी-बूटियां सूखे रूप में शामिल हैं।

इन सामग्रियों का चूरा बनाकर पानी के साथ मिलाया जाता है फिर इसे तब तक उबाला जाता है जब तक कि वह एक चौथाई न रह जाए।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: राज्यसभा की 19 सीटों के लिए कड़ा मुकाबला, बहुमत के और करीब NDA, यहां पढ़े इस इलेक्शन से जुडी सभी अहम बातें.

संयोग से, तमिलनाडु सरकार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इसके उपयोग को बढ़ावा दे रही है हालांकि उसने स्पष्ट कर दिया है कि यह कोविड-19 के मरीज के इलाज के लिए कोई दवा नहीं है।

पास के वेल्लोर में कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए 84 लोगों के दो समूहों (प्राथमिक एवं द्वितीयक संपर्कों) पर किए गए अध्ययन में दावा किया गया कि इस अध्ययन को औषधीय पेय के कारण मिलने वाले संरक्षण तथा उच्च जोखिम वाले कोविड-19 मामलों में इसके रोग निरोधी प्रभाव के प्रारंभिक साक्ष्य के तौर पर लिया जा सकता है।

त्रिरुपत्तूर जिले के सहायक चिकित्सा अधिकारी (सिद्ध) डॉ वी विक्रम कुमार, तमिलनाडु में भारतीय औषधि एवं होम्योपैथी निदेशालय के निदेशक एस गणेश, तिरुपत्तर जिलाधिकारी एम वी सिवानारुल, तमिलनाडु के भारतीय औषधि एवं होम्योपैथी निदेशालय के संयुक्त निदेशक पी पार्तीबन एवं अन्य ने अप्रैल माह में यह अध्ययन किया था।

इसमें पाया गया कि जिन लोगों के काबासूरा कुडिनीर का सेवन किया था वे छह अप्रैल को कोविड-19 की जांच में नेगेटिव पाए गए जबकि जिन्हें यह औषधीय काढ़ा नहीं दिया गया था वे जांच में संक्रमित पाए गए।

अध्ययन के मुताबिक काढ़ा पीने और मरीज की स्वास्थ्य स्थिति के बीच संबंध देखा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\