देश की खबरें | दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रोटोकॉल अधिकारी की मदद नहीं मिली : हरीश रावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर देहरादून की उड़ान पकड़ने के लिए उन्हें प्रोटोकॉल अधिकारी की मदद नहीं मिली।

देहरादून, 25 जुलाई उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर देहरादून की उड़ान पकड़ने के लिए उन्हें प्रोटोकॉल अधिकारी की मदद नहीं मिली।

रावत ने दावा किया कि राज्य के प्रोटोकॉल अधिकारी ने इस संबंध में कोई आदेश न होने का हवाला देते हुए मदद से इनकार कर दिया। हालांकि, उसके बाद उन्होंने हवाई अड्डे पर मौजूद केंद्रीय बलों से मदद लेकर उड़ान पकड़ी।

सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर राज्यों के प्रोटोकॉल अधिकारी अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों तथा पूर्व मंत्रियों तक की मदद करते हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से उड़ान पकड़ने से पहले आखिरी वक्त में उनके पास कुछ लोग मिलने के लिए आ गए जिसके कारण उन्हें देर हो गयी और उन्हें प्रोटोकॉल अधिकारी की मदद की जरूरत पड़ी थी।

रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें कभी किसी सुविधा की आकांक्षा नहीं रही लेकिन जब वह यातायात जाम में फंस जाते हैं तो उन्हें ‘एस्कॉर्ट’ की याद आती है ।

उन्होंने कहा, “सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को, भाजपा के सभी नेताओं को विशेष ‘एस्कार्ट’ दी गयी है लेकिन मुझे बहुत आवश्यक होने की स्थिति में भी ‘एस्कॉर्ट’ की सुविधा नहीं दी जाती।”

इस संबंध में पूछे जाने पर भाजपा की प्रदेश इकाई के महासचिव सुरेश जोशी ने कहा कि उनकी मदद करने वाले केंद्रीय बल भी तो सरकार के ही हैं।

उन्होंने कहा, “रावत जी एक बड़े नेता हैं जो प्रदेश और देश की सारी व्यवस्था के बारे में भली भांति परिचित हैं।”

जोशी ने कहा कि हो सकता है कि प्रोटोकॉल अधिकारी उस समय हवाई अड्डे पर मौजूद नहीं हों, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि उन्हें केंद्रीय बलों की मदद मिल गयी और उन्होंने उड़ान पकड़ ली।

प्रदेश के प्रोटोकॉल मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर कहा कि वह इस बारे में तथ्यों की जांच करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह इस समय अपने विधानसभा क्षेत्र में हैं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कांग्रेस नेता का प्रोटोकॉल से आधिकारिक कार्यक्रम जारी हुआ था या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट डाली है तो हम तथ्यों की जांच करवा लेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\