एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | करणी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख पर जबरन वसूली का मामला दर्ज होने के बाद मंदसौर में विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ जबरन वसूली और मारपीट के आरोप में एक मामला दर्ज होने के खिलाफ शनिवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रदर्शन कर रही एक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

देश की खबरें | करणी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख पर जबरन वसूली का मामला दर्ज होने के बाद मंदसौर में विरोध प्रदर्शन

मंदसौर, पांच जुलाई करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ जबरन वसूली और मारपीट के आरोप में एक मामला दर्ज होने के खिलाफ शनिवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रदर्शन कर रही एक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

करणी सेना ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, शेरपुर पर मामला यह आरोप लगने के बाद दर्ज किया गया कि वह 26 जून को अपने साथियों के साथ शराब की दुकान पर पहुंचे और दुकान संचालकों से हर महीने एक लाख रुपये की मांग की। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि शेरपुर की जबरन वसूली की मांग को मानने से इनकार करने पर दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें जातिवादी गालियां दी गईं।

मंदसौर के एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि यह कथित घटना यहां बेहपुर गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें शेरपुर, पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन और देवी सिंह शामिल हैं।

दिन में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले शेरपुर ने आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि पुलिस ने उनके खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, शेरपुर के खिलाफ मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में 12 मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 12:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).