विदेश की खबरें | अमेरिका में आप्रवासियों पर छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आव्रजन एवं सीमाशुल्क प्रवर्तन (आईसीई) एजेंसी के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं, लेकिन कुछ प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

आव्रजन एवं सीमाशुल्क प्रवर्तन (आईसीई) एजेंसी के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं, लेकिन कुछ प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई है।

टेक्सास में रिपब्लिकन के गवर्नर ग्रेग एबट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनिर्दिष्ट संख्या में नेशनल गार्ड के सैनिकों को "राज्य में विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा।"

प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि वे आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके तहत शनिवार को वाशिंगटन डीसी में ट्रंप की निर्धारित सैन्य परेड के समय देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि आप्रवासियों के खिलाफ छापेमारी और निर्वासन की कार्रवाई जारी रहेगी।

बुधवार शाम सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सिएटल में एक संघीय इमारत की ओर मार्च किया, जहां आव्रजन मामलों की सुनवाई होती है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पास में एक डंपर को घसीटकर उसमें आग लगा दी।

न्यूयॉर्क शहर में पुलिस ने मंगलवार शाम और बुधवार सुबह लोअर मैनहट्टन के फोले स्क्वायर में विरोध प्रदर्शन के दौरान 80 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

प्रदर्शनकारियों ने न्यूयॉर्क में ‘आईसी की कार्रवाई बंद करो’ के नारे लगाए और संघीय न्यायालयों के पास रैली की।

पुलिस का अनुमान है कि लगभग 2,500 लोग इसमें शामिल हुए।

इसी तरह न्यूयॉर्क सिटी, सेंट एंटोनियो, फिलाडेल्फिया, सैन फ्रैंसिस्को, शिकागो, डेनवर और स्पोकेन में भी विरोध प्रदर्शन हुए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान