देश की खबरें | एनआईटी-सिलचर के प्रदर्शनकारी छात्रों ने आत्महत्या के मुद्दे पर राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के सिलचर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के प्रदर्शनकारी छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर संस्थान में बढ़ते संकट को हल करने के लिए मदद मांगी है।

सिलचर (असम), 20 सितंबर असम के सिलचर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के प्रदर्शनकारी छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर संस्थान में बढ़ते संकट को हल करने के लिए मदद मांगी है।

छात्र हाल ही में तृतीय वर्ष के एक छात्र की आत्महत्या में कथित भूमिका के लिए डीन के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

एनआईटी-सिलचर के छात्र संगठन ने मंगलवार को राष्ट्रपति को पत्र भेजा जोकि बुधवार को मीडिया को उपलब्ध कराया गया।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे पत्र में कहा है कि हम तत्काल जरूरत को महसूस करते हुए यह पत्र लिख रहे हैं क्योंकि हमारे संस्थान में स्थिति चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है और इससे होने वाली क्षति को रोकने के लिए आपके तुरंत हस्तक्षेप की जरूरत है।

छात्रों ने आरोप लगाया कि संस्थान के प्रशासन के कार्यों और रवैये ने 'परिसर को अराजकता की स्थिति में धकेल दिया है...हम आपसे तत्काल ध्यान देने की मांग करते हैं।

छात्रों ने आरोप लगाया कि अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले कोज बुकेर ने 'एकेडमिक्स डीन' बी के रॉय के लगातार दबाव के कारण आत्महत्या कर ली। जबकि संस्थान के निदेशक दिलीप कुमार बैद्य आवश्यक कार्रवाई करने में विफल रहे।

पत्र में कहा गया है, '' हम आपके संज्ञान में कुछ मुद्दे लाना चाहते हैं ताकि इस तरह की घटनाएं फिर न हों। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट