देश की खबरें | विरोधियों ने छेड़छाड़ और विकृत कर मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया : सदानंद गौड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने रविवार को कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से विरोधियों ने उनका वीडियो छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
बेंगलुरु, 19 सितंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने रविवार को कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से विरोधियों ने उनका वीडियो छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
गौड़ा ने कहा कि उन्होंने साइबर अपराध पुलिस से इस मामले की शिकायत की है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने वीडियो के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराते हुए ट्वीट किया, ‘‘....छेड़छाड़ कर बनाया गया मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। मैं सूचित करना चाहता हूं कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं, यह मेरी साफ सुथरी छवि को धूमिल करने के लिए मेरे विरोधियों द्वारा निहित हित के इरादे के साथ बनाया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने साइबर अपराध पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। मुझे भरोसा है कि जल्द दोषी को पकड़ लिया जाएगा।’’
उत्तरी बेंगलुरु से लोकसभा सदस्य गौड़ा ने उन लोगों को चेतावनी दी, जो इस वीडियो को आगे बढ़ा रहे हैं या डाउनलोड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदालत से इस क्लिप पर रोक के लिए आदेश प्राप्त किया है और जो कोई भी इसका उल्लंघन करेगा, उसे कानून के तहत सजा मिलेगी।
गौड़ा ने ऐसी सामग्री सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले का पता लगाने में लोगों से मदद की अपील की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2021 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

