विदेश की खबरें | न्यू ऑर्लीन्स में प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा को खींचकर गिराया और नदी में फेंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में अफ्रीकी अमेरिकियों के प्रति पुलिस की क्रूरता के खिलाफ हो रहे व्यापक प्रदर्शनों के तहत कान्फेडरेसी (गुप्त संधियों) से जुड़े स्मारकों या दासता से जुड़े लोगों की प्रतिमाओं को हटाया जा रहा है।

अमेरिका में अफ्रीकी अमेरिकियों के प्रति पुलिस की क्रूरता के खिलाफ हो रहे व्यापक प्रदर्शनों के तहत कान्फेडरेसी (गुप्त संधियों) से जुड़े स्मारकों या दासता से जुड़े लोगों की प्रतिमाओं को हटाया जा रहा है।

पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि डनकैन प्लाजा में प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा को सड़कों पर खींचा, ट्रक पर लादा और उसे ले जाकर मिसीसिपी नदी में फेंक दिया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी कोरोना वायरस से संक्रमित.

पुलिस ने प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रक में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है। अधिकारियों ने बयान में उनके नाम नहीं बताए।

पुलिस ने यह नहीं बताया कि प्रतिमा किसकी है लेकिन यह जॉन मैकडोनघ की बताई जाती है।

यह भी पढ़े | तालिबान के हमलों में पिछले 2 हफ्तों में 89 अफगान नागरिक मारे गए, 150 घायल: अफगान सरकार.

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रतिमा को गिराने की कोशिश करते और उसे जमीन पर गिरता देख ताली बजाते लोगों को देखा जा सकता है।

मेयर लातोया कांट्रेल ने ट्वीट किया कि शहर प्रशासन इस तरह संपत्तियों की तोड़फोड़ को खारिज करता है। यह गैरकानूनी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस