देश की खबरें | सीधी की घटना पर इंदौर में विरोध प्रदर्शन, युवा कांग्रेस ने दी आरोपी के पुतले को फांसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति के एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की घटना को लेकर दलितों और आदिवासियों ने बुधवार को इंदौर के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। एक अन्य प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस ने आरोपी के पुतले को फांसी पर लटका कर विरोध जताया ।

इंदौर, पांच जुलाई मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति के एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की घटना को लेकर दलितों और आदिवासियों ने बुधवार को इंदौर के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। एक अन्य प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस ने आरोपी के पुतले को फांसी पर लटका कर विरोध जताया ।

प्रदर्शनकारियों ने सूबे में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों पर लगातार अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाया और तख्तियां लहराते हुए नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का आह्वान अखिल भारतीय बलाई महासंघ ने किया था।

महासंघ के अध्यक्ष मनोज परमार ने संवाददाताओं से कहा,‘‘सीधी जिले में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करके प्रवेश शुक्ला ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। शुक्ला को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। हो सके तो उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए।"

उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को आज भी जातिगत भेदभाव के कारण अत्याचार झेलने पड़ रहे हैं।

परमार ने कहा, ‘‘हम सीरिया, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नागरिकों से नहीं, बल्कि अपने ही देश भारत के उन लोगों की विकृत मानसिकता और अत्याचारों से दु:खी हैं जो तथाकथित ऊंची जाति में जन्म लेने के कारण खुद को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि हिंदू समुदाय में समरसता का भाव बना रहे।

सीधी की घटना को लेकर शहर में एक अन्य विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी शुक्ला के पुतले को सरेआम फांसी पर लटका दिया। यह प्रदर्शन स्वतंत्रता संग्राम के शहीद सेनानी और आदिवासी समुदाय में भगवान की तरह पूजे जाने वाले टंट्या भील की प्रतिमा के सामने किया गया।

युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रमीज खान ने शुक्ला के सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शुक्ला का घिनौना कृत्य बताता है कि भाजपा के दिल में आदिवासी समुदाय के प्रति कैसी भावनाएं और कितना सम्मान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर