देश की खबरें | नोएडा में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, सात लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर में नोएडा की सलारपुर कॉलोनी में अनैतिक देह व्यापार करने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है और दो महिलाओं को मुक्त कराया है।

नोएडा, तीन मार्च गौतमबुद्ध नगर में नोएडा की सलारपुर कॉलोनी में अनैतिक देह व्यापार करने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है और दो महिलाओं को मुक्त कराया है।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि सलारपुर कॉलोनी में कथित रूप से अनैतिक देह व्यापार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस और देह व्यापार रोधी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने कोठे की संचालिका और ग्राहकों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसीपी वर्मा ने बताया कि वहां से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभिषेक, मनप्रीत सेठी, हरीश, अनिल, राजन, समीर तथा माला देवी है।

उन्होंने बताया कि मौके से दो महिलाओं को पुलिस ने मुक्त कराया है जिनसे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ महिलाओं को उनके परिजन ही जबरन इस धंधे में धकेल रहे हैं। पुलिस को पता चला कि एक महिला का पति ही उससे जबरन देह व्यापार करवाता था।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now