एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नवी मुंबई में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने नवी मुंबई के तलोजा में संचालित वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ करके एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नवी मुंबई में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार

ठाणे, 24 अक्टूबर पुलिस ने नवी मुंबई के तलोजा में संचालित वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ करके एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को मुक्त भी कराया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया, “नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) को सूचना मिली थी कि एक आवासीय इलाके में एक मकान में वेश्यावृत्ति गिरोह संचालित किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजा और परिसर पर छापा मारा।

घोरपड़े ने बताया कि टीम को हसीना मुशर्रफ खान (30) नामक एक महिला मिली, जो गिरोह की सरगना थी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम को यह भी पता चला कि ग्राहकों को सलिया सफीक खान (39) को डिजिटल तरीके से पैसे देने के लिए कहा जाता था। उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि हसीना बांग्लादेश की जबकि दूसरी आरोपी कोलकाता की रहने वाली है।

अधिकारी ने बताया कि मुक्त कराई गई महिला को मुंबई के चेंबूर स्थित सुधार गृह भेज दिया गया है।

तलोजा पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता समेत विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).