देश की खबरें | नवी मुंबई में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, आठ महिलाओं को बचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई पुलिस ने एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है और आठ महिलाओं को बचाया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 20 जुलाई नवी मुंबई पुलिस ने एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है और आठ महिलाओं को बचाया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने इससे पहले ऑटो चालक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक महिला को होटल के कमरे से बचाया था।
नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह ऑनलाइन ग्राहकों को आकर्षित करने के बाद महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए विभिन्न 'लॉज' में भेज रहा है, जिसके बाद ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि एक फर्जी ग्राहक की मदद से उन्होंने हाल में ऑटो चालक प्रदीप यादव को पकड़ा है, जो महिलाओं को होटल तक ले जाया करता था।
पुलिस ने यादव से पूछताछ के बाद सबसे पहले एक महिला को बचाया, फिर उसकी सूचना के आधार पर उन्होंने नेरुल इलाके के शिरावने में एक कमरे से आठ महिलाओं को बचाया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने वहां से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान विष्णु उर्फ विकास कुमार जानकी यादव (28) और इंद्रजीत इंद्रदेव प्रसाद (63) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि गिरोह का संदिग्ध सरगना शंभू उपाध्याय फरार है।
उन्होंने बताया कि तुर्भे पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

