देश की खबरें | देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, संचालिका समेत चार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के कवि नगर इलाके में पुलिस ने जिस्मफरोशी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसकी संचालक महिला को गिरफ्तार कर लिया।
गाजियाबाद (उप्र), 13 दिसंबर गाजियाबाद जिले के कवि नगर इलाके में पुलिस ने जिस्मफरोशी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसकी संचालक महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात पुलिस ने पॉश कॉलोनी राजनगर सेक्टर-सात के एक घर में छापेमारी कर देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि किराए के मकान में गिरोह चलाने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। इस महिला को पहले भी सिहानी गेट और कविनगर पुलिस इसी तरह के आरोप में दो बार पकड़ चुकी है।
उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध गतिविधियों और पुरुषों और महिलाओं की संदेहास्पद आवाजाही के बारे में जानकारी मिलने के बाद मंगलवार रात को यह छापेमारी की गई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

