एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो अफ्रीकी महिलाएं गिरफ्तार; आठ को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई नगर में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया और आठ पीड़िताओं को बचाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो अफ्रीकी महिलाएं गिरफ्तार; आठ को बचाया गया

ठाणे, 11 अप्रैल महाराष्ट्र के नवी मुंबई नगर में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया और आठ पीड़िताओं को बचाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुक्त कराई गयी सभी आठ महिलाएं भी अफ्रीकी हैं।

वरिष्ठ निरीक्षक राजीव शेजवाल ने बताया कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे एक घर पर छापेमारी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया, ''पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि अफ्रीका की कुछ महिलाएं रो हाउस में देह व्यापार रैकेट चला रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापेमारी की और दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान एक अन्य महिला मौके से भाग निकली।''

शेजवाल ने कहा, ''आठ अफ्रीकी महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वे फिलहाल एक सुधार गृह में हैं। ''

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार की गईं दोनों अफ्रीकी महिलाओं और उनकी फरार साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (व्यक्ति की तस्करी) और 120बी (आपराधिक साजिश) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).