देश की खबरें | हिमाचल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान, ‘येलो अलर्ट’ जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शिमला केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों में सोमवार को और बुधवार से शुक्रवार तक गरज के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
शिमला, 10 मार्च भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शिमला केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों में सोमवार को और बुधवार से शुक्रवार तक गरज के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई।
इसने बताया कि केलांग में एक सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि गोंदला में बहुत कम बर्फबारी हुई।
इस बीच, रोहतांग में अटल सुरंग के पास बर्फबारी की सूचना के बाद लाहौल एवं स्पीति में पुलिस ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
राज्य में रविवार शाम से मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई।
आदिवासी जिले लाहौल एवं स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था।
मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में एक से 10 मार्च तक मानसून पूर्व सीजन में 50.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 44 प्रतिशत अधिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

