देश की खबरें | बिहार में प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाए : तेजस्वी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम रखे जाने की मांग की है।

पटना, 25 जून बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम रखे जाने की मांग की है।

राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह और अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ तेजस्वी ने दिवंगत अभिनेता के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से पटना के राजीव नगर मुहल्ला स्थित उनके पैतृक निवास पर मुलाकात की और राजूपत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े | बड़ी खबर! 12 अगस्त तक पटरी पर नहीं लौटेंगी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें, टिकट का पूरा पैसा होगा रिफंड.

तेजस्वी ने सुशांत के पिता के.के. सिंह और उनके चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू से मुलाकात की और कहा कि दिवंगत अभिनेता ने अपने छोटे से करियर में ऊंचाइयों को प्राप्त कर बिहार का नाम रौशन किया।

उन्होंने मांग की कि बिहार में प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाए।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 839 हुई : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय अभिनेता 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित एक अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

इससे पूर्व कई प्रमुख हस्तियों ने दिवंगत अभिनेता के आवास जाकर उनके शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\