जरुरी जानकारी | प्रस्तावित विकास वित्त संस्थान को परियोजनाओं के लिए वैश्विक बाजार से जुटाना चाहिये धन: एसबीआई प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आधारभूत ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए प्रस्तावित विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) को सरकारी समर्थन के पुराने तौर तरीकों को अपनाने के बजाय विदेशी पूंजी को आकर्षित करना चाहिए। भारतीय स्टेट (एसबीाआई) के चेयरमैन दिनेश खारा ने मंगलवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर आधारभूत ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए प्रस्तावित विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) को सरकारी समर्थन के पुराने तौर तरीकों को अपनाने के बजाय विदेशी पूंजी को आकर्षित करना चाहिए। भारतीय स्टेट (एसबीाआई) के चेयरमैन दिनेश खारा ने मंगलवार को यह कहा।

सरकार आधारभूत ढांचा क्षेत्र की वित्तपोषण जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विकास वित्त संस्थान स्थापित करने पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अवसंरचना परियोजना पाइपलाइन के लिये अगले पांच साल के दैरान 2024-25 तक 111 लाख करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना, कहा-वो लोग विरोध कर रहे हैं जिन्हें ये पता नहीं कि प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे, राहुल गांधी बता दे कि भिंडी कैसे लगती है.

खारा ने सीआईआई द्वारा आयोजित आभासी सम्मेलन में कहा, ‘‘यह डीएफआई अगर आता है तो शायद इस डीएफआई के धन का स्रोत पहले के डीएफआई के मुकाबले अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र से ज्यादा होना चाहिये। पहले के डीएफआई के लिए सारा धन सरकार से प्राप्त होता था।’’

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन की भारी आवश्यकता को देखते हुए विदेशी धन की बहुत आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़े | SBI alert! मेंटेनेस गतिविधि के कारण इन ग्राहकों के लिए एसबीआई की सेवाएं दो दिनों तक निलंबित रहेंगी.

आईसीआईसीआई और आईडीबीआई जो कि अब बैंक बन चुके हैं अपने पिछले स्वरूप में डीएफआई ही थे। यहां तक ​​कि देश की सबसे पुरानी वित्तीय संस्था आईएफसीआई लिमिटेड ने भी विकास वित्त संस्थान के रूप में काम किया।

भारत में, पहला डीएफआई वर्ष 1948 में भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (आईएफसीआई) की स्थापना के साथ चालू हुआ था। इसके बाद, भारतीय औद्योगिक ऋण एवं निवेश निगम (आईसीआईसीआई) की स्थापना वर्ष 1955 में विश्व बैंक के समर्थन के साथ डीएफआई के रूप में की गई थी। इसके बाद भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई) 1964 में अस्तित्व में आया। इनकी स्थापना ढांचागत परियोजनाओं के लिये दीर्घकालिक वित्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिये की गई थी।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर