जरुरी जानकारी | सेमीकंडक्टर इकाई के प्रस्तावों को अगले एक-दो माह में मंजूरी संभव: चंद्रशेखर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि सरकार अगले एक से दो महीने में देश में इलेक्ट्रॉनिक चिप और डिस्प्ले विनिर्माण संयंत्र लगाने के प्रस्तावों को मंजूरी देना शुरू कर सकती है।
बेंगलुरु, 12 अक्टूबर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि सरकार अगले एक से दो महीने में देश में इलेक्ट्रॉनिक चिप और डिस्प्ले विनिर्माण संयंत्र लगाने के प्रस्तावों को मंजूरी देना शुरू कर सकती है।
चंद्रशेखर ने इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) विजन सम्मेलन में कहा कि पिछले आठ-नौ माह में देश में सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में जबर्दस्त प्रगति हुई है।
सरकार को 1.53 लाख करोड़ रुपये के निवेश से इलेक्ट्रॉनिक चिप और डिस्प्ले विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए पांच कंपनियों से प्रस्ताव मिले हैं।
चंद्रशेखर ने सम्मेलन में ऑनलाइन माध्यम से भाग लेते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगले एक से दो महीने में सरकार और भारत सेमीकंडक्टर मिशन उन प्रस्तावों को मंजूरी देंगे.....जिनकी समीक्षा की गई है।’’
आईईएसए के चेयरमैन विवेक त्यागी ने एक अध्ययन का हवाला देते कहा कि भारत में 2022 में लगभग 27 अरब डॉलर के मूल्य के बराबर सेमीकंडक्टर की खपत होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के प्रोत्साहन ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को बढ़ावा दिया है लेकिन ज्यादातर उत्पाद भारत में जोड़े (असेंबल) जा रहे हैं। एक बार जब उत्पाद यहां बनना शुरू हो जाएगा... तब देश में मूल्यवर्धन का एक अलग स्तर होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)