देश की खबरें | आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को काली सूची में डालने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया: अकोला की जिलाधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य महाराष्ट्र में अकोला जिला प्रशासन ने किसानों को फसल बीमा के भुगतान में देरी के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को काली सूची में डालने की सिफारिश की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अकोला (महाराष्ट्र), 16 मई मध्य महाराष्ट्र में अकोला जिला प्रशासन ने किसानों को फसल बीमा के भुगतान में देरी के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को काली सूची में डालने की सिफारिश की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी नीमा अरोड़ा ने यहां कहा कि निजी कंपनी को जिले में फसलों के बीमा के लिए नियुक्त किया गया है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के बाद किसानों के मुआवजे के दावों का निपटारा करने में देरी हुई।

अरोड़ा के मुताबिक यह भी पाया गया कि जिले में कंपनी के कार्यालयों में पर्याप्त कर्मचारी नहीं थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कंपनी को काली सूची में डालने के लिए सोमवार को सरकार को एक प्रस्ताव भेज दिया है।

राज्य के कृषि विभाग ने 21 मार्च को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के दस कर्मचारियों के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत खदान थाने में मामला दर्ज किया था।

इस बीच, इस मामले पर जब कंपनी से प्रतिक्रिया मांग गई तो उसने कहा कि वह अधिकारियों से बात कर रही है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हम राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों से बात कर रहे हैं और पीएमएफबीवाई परिचालन दिशानिर्देशों के अनुसार दावों के त्वरित समाधान और निपटान को सुनिश्चित करने के लिए अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\