एजेंसी न्यूज

UP: योगी का एक्शन, मायावती सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी की 9 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

जिला प्रशासन ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता हाजी याकूब कुरैशी के शकरपुर गांव स्थित नौ करोड़ रुपये मूल्य के दो भूखंड कुर्क किये हैं. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

UP: योगी का एक्शन, मायावती सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी की 9 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
Yakub Qureshi

मेरठ (उप्र), 24  मार्च : जिला प्रशासन ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता हाजी याकूब कुरैशी के शकरपुर गांव स्थित नौ करोड़ रुपये मूल्य के दो भूखंड कुर्क किये हैं. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) किठौर रूपाली राय की अगुवाई में कई थानों की पुलिस खरखौदा थाना क्षेत्र के शाकरपुर गांव में पहुंची, जहां पुलिस ने बृहस्पतिवार को पहले चरण में इस गांव में स्थित याकूब के दो खेतों को कुर्क किया. इन खेतों की कुल कीमत करीब नौ करोड़ रुपये बताई जा रही है.

राय ने कहा, ‘‘आज हाजी याकूब कुरैशी की जमीन के जो दो खेत कुर्क किए गए, वे कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम के नाम पर हैं. संपत्ति को आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन का उपयोग करके खरीदा गया था.’’ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों सरकारों में मंत्री रह चुके हाजी याकूब कुरैशी वर्तमान में सोनभद्र जेल में बंद हैं. उनके बेटे इमरान और फिरोज फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. पुलिस ने 31 मार्च 2022 को याकूब की मीट फैक्टरी में छापेमारी कर उसके 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था, जहां अवैध मीट की पैकिंग हो रही थी. यह भी पढ़ें : Karnataka Election: पीएम मोदी 25 मार्च को चुनावी राज्य कर्नाटक का दौरा करेंगे

पुलिस ने मामले में याकूब, उसकी पत्नी और दोनों बेटों समेत 17 लोगों को नामजद किया था. दिसंबर में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी शमजीदा बेगम, बेटों फिरोज और इमरान के साथ मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब और फैजाब के खिलाफ गैंगस्टर्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).