एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सुलतानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर जिले में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी।

देश की खबरें | सुलतानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), तीन अप्रैल सुलतानपुर जिले में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने रविवार को बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के खैंचिलाकला गांव में शनिवार रात लगभग नौ बजे इसी गांव का रहने वाला केदारनाथ तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी (35) गांव के चौराहे पर एक दुकान पर खड़े होकर कुछ लोगों से बात करने के बाद आगे बढ़ा तभी एक मोटरसाइकिल सवार कुछ बदमाशों ने उसे गोली मार दी और भाग गए।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग तिवारी को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि तिवारी तीन वर्ष पूर्व कुड़वार थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव निवासी नागेन्द्र सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में जेल जा चुका था। जेल से छूटने के बाद उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरु किया था।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा हो। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).