एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बागपत में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत में कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

देश की खबरें | बागपत में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

बागपत (उप्र), 28 फरवरी बागपत में कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि बुधवार को निरोजपुर गुर्जर गांव में प्रॉपर्टी डीलर यूसुफ (45) की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिंह ने बताया कि निरोजपुर गांव का रहने वाला यूसुफ घटना के समय अपने कार्यालय से बाहर निकल रहा था।

उनके मुताबिक, यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे घटी तथा हमलावर घटना को अंजाम देकर घटनास्थल से भाग गए।

सिंह ने कहा, “हम हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में जांच की जा रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).