देश की खबरें | ओडिशा-केरल विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के झारसुगुडा जिले में ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर 31 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान रविवार को समाप्त हो गया।

भुवनेश्वर/कोच्चि, 29 मई ओडिशा के झारसुगुडा जिले में ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर 31 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान रविवार को समाप्त हो गया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईओ) ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं।

पिछले साल दिसंबर में बीजू जनता दल (बीजद) विधायक किशोर मोहंती के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी है।

उपचुनाव के लिए मुकाबले में 11 उम्मीदवार है लेकिन इस निर्वाचन क्षेत्र में सत्तारूढ़ बीजद, विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

वहीं, केरल में 31 मई होने वाले त्रिक्काकारा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में एलडीएफ, भाजपा और यूडीएफ ने रविवार को प्रचार अभियान के अंतिम दिन क्रेन, जेसीबी और जीप का इस्तेमाल किया।

सत्तारूढ़ एलडीएफ के उम्मीदवार डॉ. जो जोसेफ ने दोपहर को एक क्रेन से अपने समर्थकों से बातचीत की जबकि भाजपा के ए एन राधाकृष्णन ने जेसीबी और यूडीएफ की उमा थॉमस ने जीप पर चढ़कर प्रचार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट