जरुरी जानकारी | गो फर्स्ट के परिसमापन पर प्रवर्तक तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करेंः एनसीएलटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने बंद हो चुकी एयरलाइन गो फर्स्ट के निलंबित निदेशक मंडल से कर्ज में डूबी इस कंपनी के परिसमापन पर तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

नयी दिल्ली, चार सितंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने बंद हो चुकी एयरलाइन गो फर्स्ट के निलंबित निदेशक मंडल से कर्ज में डूबी इस कंपनी के परिसमापन पर तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

एनसीएलटी की दिल्ली पीठ ने मंगलवार को कंपनी के निलंबित प्रबंधन को नोटिस जारी किया और मामले को अक्टूबर के पहले सप्ताह में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया।

एनसीएलटी का यह आदेश गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर की तरफ से दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) की धारा 33 (1) के तहत दायर एक आवेदन पर आया है। निर्धारित समयसीमा में उचित खरीदार खोज पाने में कर्जदाताओं के नाकाम रहने के आधार पर इस आवेदन में गो फर्स्ट के परिसमापन का अनुरोध किया गया था।

आवेदन पर सुनवाई के दौरान गो फर्स्ट के वकील ने एनसीएलटी को सूचित किया कि ऋणदाताओं की समिति ने कंपनी के परिसमापन का बहुमत से निर्णय लिया है।

एनसीएलटी ने बंद हो चुकी एयरलाइन की दिवाला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जून में 60 दिन का विस्तार दिया था। कर्ज समाधान प्रक्रिया पूरा करने के लिए गो फर्स्ट को दिया गया यह चौथा विस्तार था।

एनसीएलटी ने 10 मई, 2023 को गो फर्स्ट की दिवाला याचिका स्वीकार कर ली थी। एयरलाइन ने वित्तीय संकट का हवाला देते हुए तीन मई को उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर