जरुरी जानकारी | रिन्यू ग्लोबल के प्रवर्तकों, निवेशकों ने सार्वजनिक शेयरों के लिए पेशकश मूल्य बढ़ाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नैस्डैक में सूचीबद्ध रिन्यू ग्लोबल एनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी को निजी बनाने के इच्छुक उसके तीन प्रवर्तकों और एक नये निवेशक मसदर ने सार्वजनिक शेयर खरीदने के लिए पेशकश मूल्य को बढ़ाकर आठ डॉलर प्रति शेयर कर दिया है।
नयी दिल्ली, चार जुलाई नैस्डैक में सूचीबद्ध रिन्यू ग्लोबल एनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी को निजी बनाने के इच्छुक उसके तीन प्रवर्तकों और एक नये निवेशक मसदर ने सार्वजनिक शेयर खरीदने के लिए पेशकश मूल्य को बढ़ाकर आठ डॉलर प्रति शेयर कर दिया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि ताजा पेशकश, 10 दिसंबर, 2024 को उनके पहले प्रस्ताव से 0.93 डॉलर या 13.2 प्रतिशत अधिक है। इससे रिन्यू ग्लोबल का मूल्यांकन बढ़कर 3.2 अरब डॉलर (करीब 27,000 करोड़ रुपये) हो गया है।
तीन प्रवर्तकों और एक नए निवेशक मसदर ने आठ डॉलर प्रति शेयर की पेशकश की है, जो 7.07 डॉलर प्रति शेयर की पिछली पेशकश से अधिक है।
संशोधित प्रस्ताव निवेशकों के एक संघ ने दिया है, जिसमें अबू धाबी का मसदर, कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपी इन्वेस्टमेंट), अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) और रिन्यू के संस्थापक और सीईओ सुमंत सिन्हा शामिल हैं।
निवेशकों के समूह ने कंपनी के सभी बकाया शेयरों को आठ अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर की दर से नकद में खरीदने की पेशकश की है। इस तरह कुल लेनदेन का मूल्य 88 करोड़ डॉलर होगा, जो पिछले प्रस्ताव से 10 करोड़ डॉलर अधिक है।
इस प्रस्ताव का मूल्यांकन करने के लिए, रिन्यू के निदेशक मंडल ने छह स्वतंत्र निदेशकों की एक विशेष समिति बनाई है, जिसका नेतृत्व प्रमुख स्वतंत्र निदेशक मनोज सिंह कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

