जरुरी जानकारी | प्रवर्तकों का कारोबार से बाहर निकलने का कोई इरादा नहीं: मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चिकित्सा जांच केंद्रों की श्रृंखला चलाने वाली कंपनी मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड के प्रवर्तकों का कारोबार से बाहर निकलने का कोई इरादा नहीं है। कंपनी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 जून चिकित्सा जांच केंद्रों की श्रृंखला चलाने वाली कंपनी मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड के प्रवर्तकों का कारोबार से बाहर निकलने का कोई इरादा नहीं है। कंपनी ने यह जानकारी दी।

सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके प्रवर्तक मेट्रोपोलिस ब्रांड को मजबूत करने में लगे हुए हैं। हालांकि, यह लगातार विभिन्न रणनीतिक विकल्पों / निवेश के अवसरों की तलाश करती रहती है।

कंपनी ने कहा, ‘‘प्रवर्तक एवं प्रबंधन समूह चिकित्सा विज्ञान, हितधारक विश्वास और ग्राहक जुड़ाव के उच्चतम मानकों के साथ मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का संचालन करने को प्रतिबद्ध हैं।’’’

इस तरह कि मीडिया खबरों कि प्रवर्तकों ने अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है, मेट्रोपोलिस ने कहा, ‘‘प्रवर्तकों का कारोबार से बाहर निकलने का कोई इरादा नहीं है और वे मेट्रोपोलिस ब्रांड को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’

कंपनी ने आगे कहा कि प्रवर्तकों और प्रबंधन समूह द्वारा उठाया गया कोई भी कदम कंपनी की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं और सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए होगा।

मुंबई की कंपनी के पास भारत, दक्षिण एशिया, अफ्रीका और पश्चिम एशिया में जांच ​​केंद्रों की श्रृंखला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\