जरुरी जानकारी | स्मृति ईरानी ने क्रेडाई से कहा, पहली पीढ़ी की महिला ‘डेवलपर’ को बढ़ावा दें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को रियल एस्टेट कंपनियों की संस्था क्रेडाई से पहली पीढ़ी की महिला रियल एस्टेट ‘डेवलपर’ को बढ़ावा देने को कहा।

नयी दिल्ली, 15 मई महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को रियल एस्टेट कंपनियों की संस्था क्रेडाई से पहली पीढ़ी की महिला रियल एस्टेट ‘डेवलपर’ को बढ़ावा देने को कहा।

यहां क्रेडाई महिला एवं युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए ईरानी ने बिल्डरों से कहा कि वे निर्माण गुणवत्ता से समझौता किए बिना रियल एस्टेट परियोजनाओं को सस्ता रखने पर ध्यान दें।

उन्होंने नवनिर्वाचित क्रेडाई-राष्ट्रीय अध्यक्ष बोमन ईरानी से पूछा, ‘‘आप क्रेडाई या गैर-क्रेडाई की कितनी महिला डेवलपर को जानते हैं। आप अधिक से अधिक महिला डेवलपर को कारोबार में लाने के लिए क्रेडाई के रूप में क्या कर रहे हैं।’’

वर्ष 2023-25 ​​की अवधि के लिए क्रेडाई के अध्यक्ष चुने गए बोमन ईरानी से उन्होंने कहा कि अगर आप अपने कार्यकाल में देश को 100 नई महिला डेवलपर दे सकते हैं...तो आपका कार्यकाल सफल रहेगा।’’

मंत्री ने क्रेडाई से युवा महिलाओं सहित युवाओं को पहली पीढ़ी का रियल एस्टेट ‘डेवलपर’ बनाने में मदद करने को कहा।

इस कार्यक्रम में क्रेडाई के अध्यक्ष बोमन ईरानी ने विकास के लिए संगठन के दृष्टिकोण को साझा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू