देश की खबरें | कर्नाटक में कांग्रेस के शासन में निविदा से गुजरी परियोजनाएं भी जांच का हिस्सा होंगी: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य निविदाकर्ता एसोसिएशन द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच का उन्होंने जो आदेश दिया है, उसमें कांग्रेस शासन के समय बोली लगायी गयी परियोजनाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की कांग्रेस की मांग को ‘हास्यास्पद’ करार दिया।

दावणगेरे, 26 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य निविदाकर्ता एसोसिएशन द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच का उन्होंने जो आदेश दिया है, उसमें कांग्रेस शासन के समय बोली लगायी गयी परियोजनाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की कांग्रेस की मांग को ‘हास्यास्पद’ करार दिया।

बृहस्पतिवार को बोम्मई ने एसोसिएशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का आदेश दिया था। इस बीच, कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से भेंट की तथा ‘ संवैधानिक मशीनरी के विफल’हो जाने का आरोप लगाते हुए उनसे राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की अपील की।

जुलाई में प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कर्नाटक राज्य निविदाकर्ता एसोसिएशन ने मंत्रियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं अन्य द्वारा परेशान किये जाने का दावा किया था। उसने उनपर अनुबंध मंजूर करने के लिए निविदा राशि में 30 फीसद तक तथा लंबित बिलों के लिए ‘साख पत्र’ (भुगतान संबंधी पत्र) जारी करने के सिलसिले में 5-6 फीसद राशि की मांग करने का आरोप लगाया था।

बोम्मई ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार के बारे में एम ए सलीम और वी एस उगरप्पा के बीच हुई बातचीत के सोशल मीडिया पर फैलने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ उसकी (कांग्रेस की) अपील हास्यस्पद है। निविदाकर्ताओं ने अपने पत्र में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान के अपने फीसद अनुभव के बारे में लिखा है। कांग्रेस फीसद संस्कृति की जननी है, आप (मीडिया) ने दो कांग्रेस नेताओं के बीच की फुसफुसाहट रिकार्ड किया कि केसे हर बार फीसद बढ़ गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ (प्रधानमंत्री को निविदाकर्ताओं द्वारा लिखे गये) पत्र में स्पष्टता नहीं है। उसमें किसी खास परियोजना या विभाग का स्पष्ट जिक्र नहीं है। उसके बाद भी मैंने समग्र जांच का आदेश दिया है। कांग्रेस के दोस्तों ने बहुत रूचि दिखायी है तो मैं मुख्य सचिव को कांग्रेस के काल में निविदा से गुजरी परियोजनाओं को भी जांच में शामिल करने को कहूंगा।’’

कांग्रेस ने इस पत्र का हवाला देते हुए राज्यपाल से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध किया। उसने उनसे यह भी गुजारिश की है कि वह कर्नाटक पुलिस को इसका संज्ञान लेकर मामले से संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\