देश की खबरें | मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू किया जाए: नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू करने का शनिवार को आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 12 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू करने का शनिवार को आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करने वाले राज्य के बाहर के लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन के साथ कसरत भी कर रहे किसान, देखें अस्थायी Gym की तस्वीरें.

राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने यह कहा।

कुमार ने करीब पांच साल पहले राज्य में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। उन्होंने यह स्मरण दिलाया कि राज्य में 1970 के दशक में पहली बार मद्यनिषेध कानून लागू किया गया था।

यह भी पढ़े | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने चिल्ला बॉर्डर को खोला: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “शासन में बदलाव होने पर शराब पर प्रतिबंध हटा लिया गया था। हमने राज्य की महिलाओं की मांग पर इसे फिर से लागू किया। इससे बिहार के लोगों को कई गुना फायदा हुआ है।”

कुमार ने कहा, “इसके अलावा, ऐसे कई अध्ययन हुए हैं जिसमें मद्य निषेध पर हमारे निर्णय को सही ठहराया गया है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यहां तक कहा गया है कि शराब पीने से कोरोना टीके का प्रभाव कम होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ऐसी कई बीमारियों गिनाई हैं, जो शराब पीने से होती हैं।”

उन्होंने कहा कि राज्य में मद्यनिषेध कानून का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी