जरुरी जानकारी | बीमा कंपनी, किसी विनिर्माण फर्म के मुनाफे की तुलना नहीं की जा सकती: एलआईसी प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एलआईसी अध्यक्ष एम आर कुमार ने सोमवार को कहा कि बीमा कंपनियों के मुनाफे की तुलना किसी विनिर्माण फर्म के साथ नहीं की जा सकती है।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी एलआईसी अध्यक्ष एम आर कुमार ने सोमवार को कहा कि बीमा कंपनियों के मुनाफे की तुलना किसी विनिर्माण फर्म के साथ नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों व्यवसायों की प्रकृति एकदम अलग है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विनिर्माण जैसी दूसरी कंपनियों की तुलना में बीमा कंपनियों का लाभ अलग है। अधिशेष सृजन के लिहाज से पिछले दो वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का सृजन हुआ है।’’

कुमार कहा कि इस अधिशेष में 95 प्रतिशत पॉलिसीधारकों के पास जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप पांच प्रतिशत को देखते हैं, तो यह आकार में छोटा लगता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि अब अधिशेष वितरण के तरीके में बदलाव होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में अधिशेष वितरण का अनुपात पॉलिसीधारकों और शेयरधारकों के बीच 95:5 था। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 में 92.5:7.5 और फिर वित्त वर्ष 2024-25 में 90:10 होगा।

उन्होंने कहा कि जीवन बीमा कंपनियों को बेची गई पॉलिसियों से लाभ मिलता है।

एलआईसी ने पिछले महीने बताया था कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में उसका कर पश्चात मुनाफा 1,437 करोड़ रुपये रहा, जो इससे एक साल पहले की इसी अवधि में 6.14 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू