देश की खबरें | आईआईटी रूड़की में शोध छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी प्रोफेसर बर्खास्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के रूड़की स्थित भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) के एक वरिष्ठ प्रोफेसर को यौन उत्पीड़न की शिकायत पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के पूरी होने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली।

देहरादून, सात मई उत्तराखंड के रूड़की स्थित भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) के एक वरिष्ठ प्रोफेसर को यौन उत्पीड़न की शिकायत पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के पूरी होने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली।

आईआईटी-रुड़की ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 60 वर्षीय जिलुर रहमान को उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के पूरी होने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

प्रोफेसर पर उनके अधीन रहकर पीएचडी कर रही एक शोध छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

बयान के मुताबिक, रहमान को सोमवार को बर्खास्त किया गया। एक शोध छात्रा ने जनवरी में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

एक आंतरिक जांच पैनल के निर्णय के बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया गया। बर्खास्त किये जाने के समय उनके अधीन 15 से ज्यादा शोधार्थी पीएचडी कर रहे थे।

संस्थान के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिलुर रहमान (60) रूड़की स्थित आईआईटी के कुछ सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर में से एक थे और पूर्व में अग्रणी संस्थान में प्रबंधन अध्ययन विभाग के प्रमुख भी रहे थे।

आईआईटी रूड़की ने मंगलवार शाम को एक बयान जारी करके कहा, ‘‘संस्थान के एक संकाय सदस्य को उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही पूरी होने के बाद सेवा से बर्खास्त किया गया है।’’

बयान में कहा गया है कि आईआईटी रुड़की पेशेवर नैतिकता और संस्थागत शुचिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान के इतिहास में ऐसी घटना पहली बार हुई है।

दीप्ति संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\