देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी, रागी के उत्पादन को दिया जाएगा बढ़ावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोदो, कुटकी, रागी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है।

रायपुर, नौ जुलाई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोदो, कुटकी, रागी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश-विदेश में कोदो, कुटकी, रागी जैसे मिलेट (छोटे दाने वाले अनाज) की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य में तेजी से मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है।

बघेल ने बृहस्पतिवार को वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि राज्य में बड़े क्षेत्र में मिलेट का उत्पादन होता है, इनके संग्रहण और प्रसंस्करण से किसानों, महिला समूहों और युवाओं के लिए रोजगार के साथ अच्छी आय के साधन विकसित किए जा सकते हैं।

राज्य में कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा और सरगुजा के कुछ क्षेत्रों में इनका उत्पादन होता है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने कोदो और कुटकी को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करने का निर्णय लिया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में भी इसे शामिल किया गया है। कोदो, कुटकी और रागी के उत्पादन वाले क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए कोदो की खिचड़ी और रागी का हलवा दिया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला