जरुरी जानकारी | आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जून महीने में 12.7 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जून महीने में 12.7 प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले इसी महीने में इसमें 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जून महीने में 12.7 प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले इसी महीने में इसमें 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आठ बुनियादी उद्योगों...कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली...के उत्पादन में मई 2022 में 19.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

जून महीने में कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, सीमेंट और बिजली उत्पादन क्रमश: 31.1 प्रतिशत, 15.1 प्रतिशत, 8.2 प्रतिशत, 19.4 प्रतिशत और 15.5 प्रतिशत बढ़ा। जबकि कच्चे तेल का उत्पादन 1.7 फीसदी घट गया।

समीक्षाधीन माह के दौरान प्राकृतिक गैस और इस्पात के उत्पादन में वृद्धि धीमी पड़कर 1.2 प्रतिशत और 3.3 प्रतिशत रह गई।

आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 13.7 प्रतिशत बढ़ा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में यह 26 प्रतिशत था।

रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि कोयला, सीमेंट, रिफाइनरी उत्पादों और बिजली उत्पादन जून के दौरान दोहरे अंकों में बढ़ा जबकि इस्पात और प्राकृतिक गैस में वृद्धि सुस्त रही।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रमुख आंकड़ों (जीएसटी संग्रह, माल ढुलाई आंकड़ा, पीएमआई आदि) के साथ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर में नरमी को देखते हुए, हमारा अनुमान है कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) 11 से 13 प्रतिशत रह सकता है।’’

इन आठ बुनियादी उद्योगों की औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में हिस्सेदारी 40.27 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड