जरुरी जानकारी | दिसंबर, 2020 में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 1.3 प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में दिसंबर, 2020 में 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी । कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात और सीमेंट क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई है।
नयी दिल्ली, 29 जनवरी आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में दिसंबर, 2020 में 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी । कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात और सीमेंट क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। दिसंबर, 2019 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 3.1 प्रतिशत बढ़ा था।
समीक्षाधीन अवधि में कोयला और बिजली को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों के उत्पादन में गिरावट आई।
चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह अप्रैल-दिसंबर में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 10.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 0.6 प्रतिशत रही थी।
दिसंबर, 2020 में कच्चे तेल का उत्पादन पिछले साल से 3.6 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस का 7.2 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों का 2.8 प्रतिशत, उर्वरक का 2.9 प्रतिशत, इस्पात का 2.7 प्रतिशत और सीमेंट का उत्पादन 9.7 प्रतिशत गिरा।
कुल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में बुनियादी उद्योगों का भारांश 40.27 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

