बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में रिकार्ड 6.5 प्रतिशत घटा
इससे पिछले वित्त वर्ष इसी महीने यानी मार्च, 2019 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रही थी। वहीं इसी साल फरवरी में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सात प्रतिशत बढ़ा था।
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में 6.5 प्रतिशत घट गया। कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन में यह रिकार्ड गिरावट आई है।
इससे पिछले वित्त वर्ष इसी महीने यानी मार्च, 2019 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रही थी। वहीं इसी साल फरवरी में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सात प्रतिशत बढ़ा था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का उत्पादन 5.5 प्रतिशत घटा। इसी तरह प्राकृतिक गैस का उत्पादन 15.2 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों का 0.5 प्रतिशत, उर्वरक का 11.9 प्रतिशत, इस्पात का 13 प्रतिशत, सीमेंट का 24.7 प्रतिशत और बिजली का 7.2 प्रतिशत का नीचे आया।
वहीं मार्च में कोयला उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले मार्च महीने में कोयला उत्पादन 9.1 प्रतिशत बढ़ा था।
बीते वित्त 2019-20 में कोयला आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 0.6 प्रतिशत रही। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़ा था।
आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट से सकल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) पर असर पड़ेगा। इन क्षेत्रों का आईआईपी में भारांश 40.27 प्रतिशत है।
इक्रा की उपाध्यक्ष अदिति नायर ने कहा ने कहा कि मार्च, 2020 में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट वर्तमान श्रृंखला का सबसे खराब प्रदर्शन है। हालांकि, यह उतना नहीं घटा है, जितनी हमें आशंका थी।
किसी एक माह में बुनियादी क्षेत्र के उद्योगों के उत्पादन में इतनी बड़ी गिरावट न तो 2011-12 आधार वर्ष के रहते हुई, न ही 2004-05 के चलते आधार वर्ष में दर्ज हुई थी।
नायर ने कहा कि बुनियादी उद्योगों उत्पादन में गिरावट के आधार पर हमारा अनुमान है कि मार्च, 2020 में औद्योगिक उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आएगी।
उन्होंने कहा कि अप्रैल में पूरे महीने लॉकडाउन रहा है। ऐसे में कई बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा। अप्रैल में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में चिंताजनक स्तर की गिरावट आ सकती है।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

