देश की खबरें | लेखानुदान पारित करने के बाद पुडुचेरी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी विधानसभा ने वित्त वर्ष 2024-25 के पहले पांच महीने में खर्च के लिए सरकारी विभागों को 4,634 करोड़ रुपये देने के वास्ते बृहस्पतिवार को लेखानुदान पारित किया।
पुडुचेरी, 22 फरवरी पुडुचेरी विधानसभा ने वित्त वर्ष 2024-25 के पहले पांच महीने में खर्च के लिए सरकारी विभागों को 4,634 करोड़ रुपये देने के वास्ते बृहस्पतिवार को लेखानुदान पारित किया।
विधानसभा की कार्यवाही आज 65 मिनट तक चली और निर्धारित सभी कार्य पूरे करने के बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने आगामी वित्त वर्ष के लिए लेखानुदान के वास्ते प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया। सदन ने वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल से अगस्त तक पांच महीने के लिए विभागों को 4,634 करोड़ रुपये मंजूर करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी।
सदन ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न सरकारी विभागों को 928 करोड़ रुपये देने के वास्ते पूरक मांगों को भी मंजूरी दे दी।
गृह एवं उद्योग मंत्री ए. नमशिवायम ने पुडुचेरी सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम (व्यवसाय शुरू करने के लिए मंजूरी से छूट) विधेयक 2024 पेश किया जिसे विपक्ष के विरोध के बीच पारित कर दिया गया।
विपक्ष के नेता आर. शिवा ने बहुत जल्दबाजी में विधेयक पारित करने का विरोध करते हुए कहा कि सदन को सत्र की अवधि बढ़ानी चाहिए ताकि ‘‘हम सरकार की उद्योग नीति पर अपने विचार पेश कर सकें।’’
विपक्षी दलों कांग्रेस और द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सभी सदस्यों ने संक्षित अवधि के लिए सत्र आयोजित कराने का विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। हालांकि, कुछ मिनट बाद वे सदन में लौट आए और कार्यवाही में भाग लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

