एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोस की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक समीक्षा की प्रति लोकसभा के पटल पर रखे जाने तथा कुछ दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद निचले सदन की कार्यवाही सोमवार को दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई ।

ताजा खबरें | दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोस की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

नयी दिल्ली, 31 जनवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक समीक्षा की प्रति लोकसभा के पटल पर रखे जाने तथा कुछ दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद निचले सदन की कार्यवाही सोमवार को दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई ।

केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद करीब 12 बजकर 40 मिनट पर लोकसभा की बैठक शुरू हुई ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को पूर्व सदस्य जी एस राजहंस, पी टी थामस, डा. महेन्द्र प्रसाद, राजवीर सिंह, शकुंतला देवी, तिलकराज सिंह, ए जी एस राम बाबू, गंगा राम कोल के निधन की जानकारी दी ।

सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2021-22 की आर्थिक समीक्षा की प्रति सदन के पटल पर रखी । इसमें अनुमान व्यक्त किया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष (2022-23) में 8-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने पूछा कि क्या इसकी प्रति (हार्ड कॉपी) नहीं मिलेगी। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि डिजिटल संसद में डिजिटल काम हो ।

सदन में लोकसभा अध्यक्ष ने संसद के संशोधित मोबाइल एप की जानकारी भी दी ।

इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवही दिनभर के लिये स्थगित कर दी गयी।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).