खेल की खबरें | प्रो लीग : जीत के क्रम को इंग्लैंड के खिलाफ दोहराने उतरेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने से ऊंची रैंकिंग वाली इंग्लैंड टीम के खिलाफ सोमवार को एफआईएच प्रो लीग के मैच में इसी लय को कायम रखने के इरादे से उतरेगी ।

भुवनेश्वर, 23 फरवरी आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने से ऊंची रैंकिंग वाली इंग्लैंड टीम के खिलाफ सोमवार को एफआईएच प्रो लीग के मैच में इसी लय को कायम रखने के इरादे से उतरेगी ।

टूर्नामेंट में औसत शुरूआत के बाद जीत की राह पर लौटी भारतीय टीम छह मैचों में 12 अंक लेकर फिलहाल चौथे स्थान पर है और घरेलू चरण पूरा होने से पहले और सफलता अर्जित करना चाहेगी ।

दूसरी ओर इंग्लैंड छह मैचों में 13 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जिसे पिछले मैच में स्पेन ने 4 . 1 से हराया ।

पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने नये सत्र में आशातीत शुरूआत नहीं की । स्पेन और जर्मनी के खिलाफ भारत को मिली जुली सफलता मिली । स्पेन ने उसे 3 . 1 से हराया जबकि पेरिस खेलों में कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने इसी स्पेनिश टीम को मात दी थी । रिटर्न मैच में भारत ने हालांकि स्पेन पर 2 . 0 से जीत दर्ज की ।

पेनल्टी कॉर्नर भारत की कमजोर कड़ी बना हुआ है और इसी वजह से जर्मनी ने उसे 4 . 1 से हराया । कप्तान और अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की वापसी से हालांकि भारत ने दूसरे मैच में एक गोल से जीत हासिल की ।

आयरलैंड पर दोनों मैचों में जीत के बाद भारत का मनोबल बढा होगा । भारत के लिये मनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, नीलम सेस, अभिषेक और शमशेर ने पिछले दो मैचों में 3 . 1 और 4 . 0 से मिली जीत में गोल दागे ।

वहीं इंग्लैंड ने शूटआउट में जीत दर्ज करने के बाद स्पेन के खिलाफ दूसरा मुकाबला 1 . 4 से गंवा दिया । दुनिया की तीसरे नंबर की टीम अब पांचवीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम के खिलाफ जीत की राह पर लौटने को बेताब होगी ।

इंग्लैंड की उम्मीदों का दारोमदार अनुभवी सैम वार्ड पर होगा जो अब तक लीग के इस सत्र में नौ गोल कर चुके हैं और सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं ।

इंग्लैंड के लिये हालांकि भारत की रक्षापंक्ति को भेदना उतना आसान नहीं होगा जो प्रो लीग 2024 . 25 में बेहतरीन फॉर्म में है । भारत ने अब तक सिर्फ आठ गोल गंवाये हैं और नौ टीमों में वह सबसे कम गोल गंवाने वाली टीम है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\