विदेश की खबरें | संसद में फिर से बहुमत की ओर बढ़ रही है प्रो-क्रेमलिन पार्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गौरतलब है कि कोविड के कारण तीन दिन तक चली मतदान प्रक्रिया में तमाम तरीके की धांधली के आरोप लगे हैं और सरकार ने विभिन्न कारणों को हवाला देते हुए विपक्ष के ज्यादातर नेताओं को चुनाव लड़ने से रोक दिया था।

गौरतलब है कि कोविड के कारण तीन दिन तक चली मतदान प्रक्रिया में तमाम तरीके की धांधली के आरोप लगे हैं और सरकार ने विभिन्न कारणों को हवाला देते हुए विपक्ष के ज्यादातर नेताओं को चुनाव लड़ने से रोक दिया था।

इस मतदान को देश में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पुतिन फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव मैदान में होंगे या वह कोई उत्तराधिकारी चुनेंगे या फिर कोई और रास्ता अपनाएंगे। लेकिन इन सभी के बीच पुतिन चाहे कोई भी रास्ता अपनाएं उनके लिए स्टेट डूमा (संसद) पर मजबूत पकड़ जरूरी है।

सेंट्रल इलेक्शन कमिशन के अनुसार, पार्टी के आधार पर जिन 225 सीटों पर निर्वाचन होना है, उनके संबंध में देश के 95 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर हुई गिनती में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी को 49.64 प्रतिशत वोट मिला है। वहीं बाकी की 225 सीटों पर मतदाता प्रत्यक्ष निर्वाचन करते हैं और सोमवार की सुबह आये परिणाम के अनुसार, उनमें से 199 सीटों पर यूनाइटेड रशिया के उम्मीदवारों को बढ़त प्राप्त है।

यूनाइटेड रशिया के शीर्ष पदाधिकारी आंद्रेई तुर्चाक का कहना है कि पार्टी को कुल 450 में से 315 सीटें मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो पार्टी को संसद में दो तिहाई बहुमत हासिल हो जाएगा।

वास्तविकता यह है कि रुझान से ऐसा लग रहा है कि डूमा में विपक्ष नहीं बचेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत