विदेश की खबरें | हांगकांग में चीन के राष्ट्रीय दिवस पर लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन को रोका गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हांगकांग के गिरफ्तार किए गए नागरिकों की रिहाई की मांग वाली तख्तियां लिए और लोकतंत्र समर्थक नारे लगाते हुए विपक्षी दल ‘लीग ऑफ सोशल डेमोक्रेट्स’ के चार सदस्यों ने कन्वेंशन सेंटर की ओर मार्च करने की कोशिश की, जहां आधिकारिक समारोह चल रहा था।

हांगकांग के गिरफ्तार किए गए नागरिकों की रिहाई की मांग वाली तख्तियां लिए और लोकतंत्र समर्थक नारे लगाते हुए विपक्षी दल ‘लीग ऑफ सोशल डेमोक्रेट्स’ के चार सदस्यों ने कन्वेंशन सेंटर की ओर मार्च करने की कोशिश की, जहां आधिकारिक समारोह चल रहा था।

चीन के राष्ट्रीय दिवस पर किसी भी बाधा को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

पार्टी के अध्यक्ष चान पो-यिंग ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि चीन में हांगकांग ही ऐसी जगह है, जहां विविध विचारों की अनुमति है।’’

चान ने बताया कि बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है लेकिन साथ ही कहा, ‘‘ऐसे दबाव में भी हमें अपने सबसे मूल नागरिक अधिकारों पर अड़े रहने की जरूरत है और वह अभिव्यक्ति तथा सभा करने की आजादी है।’’

गौरतलब है कि हांगकांग में पिछले साल से लेकर अब तक लोकतंत्र समर्थक कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और कुछ अन्य लोग स्वयं देश छोड़कर चले गए जबकि बीजिंग समर्थक नेताओं की सीटें बढ़ाने के लिए चुनावी कानूनों में संशोधन किया गया।

राष्ट्रीय दिवस समारोह में हांगकांग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लाम ने ध्वजारोहण समारोह की अध्यक्षता की, जिसमें हांगकांग तथा चीन के अधिकारी शामिल हैं और उन्होंने चीन का राष्ट्रगान गाया।

चीन मुख्य भूभाग पर थियानमेन चौक और देश के अन्य शहरों में ध्वजारोहण समारोह देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\